scorecardresearch
Sunday, 13 October, 2024
होमखेलराष्ट्रपति मुर्मू ने राष्ट्रमंडल खेलों के आखिरी दिन पदक विजेताओं को बधाई दी

राष्ट्रपति मुर्मू ने राष्ट्रमंडल खेलों के आखिरी दिन पदक विजेताओं को बधाई दी

Text Size:

नयी दिल्ली, आठ अगस्त (भाषा) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रमंडल खेलों के आखिरी दिन सोमवार को पदक जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों के प्रयासों की सराहना करते हुए बधाई दी।

इन खेलों के आखिरी दिन भारत के लिए बैडमिंटन महिला एकल में पीवी सिंधू, पुरुष एकल में लक्ष्य सेन और पुरुष युगल में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग सेन ने स्वर्ण जीता। टेबल टेनिस में अचंता शरत कमल ने स्वर्ण जबकि जी साथियान ने कांस्य जीता तो वहीं भारतीय पुरुष हॉकी टीम को रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

राष्ट्रपति मुर्मू ने सिंधु की जीत के बाद ट्वीट किया, ‘‘सिंधू ने राष्ट्रमंडल खेलों में बैडमिंटन में ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीतकर देश का दिल जीत लिया। आपने कोर्ट पर अपने जादुई खेल से लाखों लोगों को मंत्रमुग्ध किया। आप की शानदार जीत से हमारा तिरंगा ऊंचा लहराया और बर्मिंघम में हमारा राष्ट्रगान गूंज रहा है।’’

उन्होंने लक्ष्य सेन के लिए लिखा, ‘‘ युवा और ऊर्जावान लक्ष्य सेन ने भारत को गौरवान्वित किया। राष्ट्रमंडल खेलों में बैडमिंटन में स्वर्ण जीतने पर बधाई। जिस तरह से आपने शानदार प्रदर्शन से मुकाबले में वापसी की वह नये साहसिक भारत का प्रतीक है, जो जीतने के लिए दृढ़ संकल्प है। बर्मिंघम में आप हमारे तिरंगे को फिर से ऊंचा किया।’’

उन्होंने चिराग और सात्विक को बधाई देते हुए लिखा, ‘‘ हमारे बैडमिंटन दल इतिहास रच दिया। राष्ट्रमंडल खेलों में बैडमिंटन युगल में स्वर्ण जीतने के लिए सात्विक साईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी को बधाई। आपकी जीत हमारे युवाओं को प्रेरणा देगी। आपकी जीत के कारण बर्मिंघम में हमारा राष्ट्रगान बजने पर भारतीयों को गर्व महसूस हो रहा है।’’

राष्ट्रपति ने शरत के स्वर्ण पदक को ऐतिहासिक करार देते हुए कहा, ‘‘ बेहद प्रतिभाशाली और अनुभवी शरत कमल ने राष्ट्रमंडल खेलों में टेबल टेनिस स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा है। आपकी अभूतपूर्व निरंतरता आपको एक ‘स्पोर्टिंग आइकन’ बनाती है। भारतीयों को खुशी है कि आपके विशेष कौशल के कारण हमारा तिरंगा ऊंचा हुआ। बधाई हो।’’

उन्होंने जी साथियान के लिए कहा, ‘‘ साथियान ज्ञानशेखर को राष्ट्रमंडल खेलों में टेबल टेनिस के करीबी मुकाबले में कांस्य पदक जीतने के लिए बधाई। आपने दबाव में धैर्य बनाये रखा और मुकाबला जीतने के लिए दमदार कौशल और दृढ़ संकल्प का प्रदर्शन किया। भविष्य में और अधिक उपलब्धियों के लिए मेरी शुभकामनाएं।’’

उन्होंने इन खेलों में पुरुष हॉकी टीम की सराहना करते हुए लिखा, ‘‘ राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीतने के लिए हमारी पुरुष हॉकी टीम को बधाई। टूर्नामेंट के दौरान आपके प्रयास और जज्बा से भरा प्रदर्शन प्रशंसनीय हैं।’’

भाषा आनन्द आनन्द मोना

मोना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments