scorecardresearch
Thursday, 12 March, 2026
होमखेलजमशेदपुर एफसी ने रक्षित डागर, शेख साहिल से करार किया

जमशेदपुर एफसी ने रक्षित डागर, शेख साहिल से करार किया

Text Size:

जमशेदपुर, चार अगस्त (भाषा) इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फ्रेंचाइजी जमशेदपुर एफसी ने गोकुलम केरल एफसी के पूर्व गोलकीपर रक्षित डागर और मिडफील्डर शेख साहिल के साथ आगामी सत्र के लिए करार किया है।

क्लब ने गुरुवार को बयान जारी करके कहा कि जमशेदपुर एफसी ने इन दोनों खिलाड़ियों को 2025 तक अनुबंधित किया है।

गोकुलम केरल एफसी से 2021 में जुड़ने वाले रक्षित ने टीम की ओर से 18 मैच खेले और वह आईलीग खिताब जीतने वाली टीम का अहम हिस्सा थे। वह दो बार आईलीग खिताब जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे।

साहिल ने अपने करियर की शुरुआत मोहन बागान अकादमी में की और मोहन बागान की युवा टीम की ओर से अंडर-16 आईलीग में खेले गए।

भाषा सुधीर मोना

मोना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments