scorecardresearch
Friday, 11 October, 2024
होमखेलभारतीय महिला हॉकी टीम ने वेल्स को 3-1 से हराकर दूसरी जीत दर्ज की

भारतीय महिला हॉकी टीम ने वेल्स को 3-1 से हराकर दूसरी जीत दर्ज की

Text Size:

बर्मिंघम, 30 जुलाई ( भाषा ) भारतीय महिला हॉकी टीम ने शनिवार को यहां राष्ट्रमंडल खेलों में पूल ए में वेल्स को 3-1 से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की।

भारतीय टीम ने शुक्रवार को अपने से निचली रैंकिंग की घाना टीम को 5-0 से हराकर अभियान शुरू किया था।

वेल्स के खिलाफ मुकाबले से पहले ही नवजोत कौर के कोविड-19 पॉजिटिव आने से टीम को करारा झटका लगा।

सविता पूनिया की अगुआई वाली टीम के लिये वंदना कटारिया ने 26वें और 48वें मिनट में दो गोल दागे। गुरजीत कौर ने 28वें मिनट में एक गोल किया।

वेल्स के लिये जेना ह्यूजेस ने 45वें मिनट में गोल कर अपनी टीम के हार के अंतर को कम किया।

अब भारतीय टीम का सामना दो अगस्त को इंग्लैंड से होगा।

वेल्स और भारत की पिछली भिड़त गोल्ड कोस्ट 2018 राष्ट्रमंडल खेलों में हुई थी। इसमें वेल्स ने भारत को 3-2 से हराया था।

भारत ने आक्रामक शुरूआत की लेकिन पहले क्वार्टर में कोई गोल नहीं हुआ। पर भारत ने हाफ टाइम तक 2-0 की बढ़त बना ली।

भाषा नमिता सुधीर

सुधीर

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments