scorecardresearch
Friday, 10 April, 2026
होमदेशअर्थजगतडीबी कॉर्प को पहली तिमाही में 31 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ

डीबी कॉर्प को पहली तिमाही में 31 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ

Text Size:

नयी दिल्ली, 28 जुलाई (भाषा) अखबार दैनिक भास्कर का प्रकाशन करने वाली मीडिया कंपनी डीबी कॉर्प का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में 31 करोड़ रुपये रहा।

डीबी कॉर्प ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि कंपनी को एक साल पहले 2021-22 की इसी तिमाही में 22.25 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।

कंपनी की परिचालन आय आलोच्य तिमाही में 62.39 प्रतिशत बढ़कर 494.09 करोड़ रुपये रही। एक साल पहले 2021-22 की अप्रैल-जून तिमाही में यह 304.25 करोड़ रुपये थी।

डीबी कॉर्प का कुल व्यय जून, 2022 को समाप्त तिमाही में 36.3 प्रतिशत बढ़कर 458.23 करोड़ रुपये रहा जो एक साल पहले इसी तिमाही में 336.19 करोड़ रुपये था।

भाषा रमण अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments