scorecardresearch
Thursday, 2 April, 2026
होमदेशअर्थजगतशॉपर्स स्टॉप को पहली तिमाही 22.83 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ

शॉपर्स स्टॉप को पहली तिमाही 22.83 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ

Text Size:

नयी दिल्ली, 26 जुलाई (भाषा) खुदरा बिक्री श्रृंखला शॉपर्स स्टॉप लिमिटेड ने मंगलवार को बताया कि 30 जून, 2022 को समाप्त चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के दौरान उसे 22.83 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध मुनाफा हुआ है।

शॉपर्स स्टॉप ने एक नियामकीय सूचना में कहा कि कंपनी ने एक साल पहले अप्रैल-जून तिमाही में 104.89 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा दर्ज किया था।

समीक्षाधीन अवधि में कंपनी की परिचालन आय 948.44 करोड़ रुपये रही, जो महामारी से प्रभावित पिछले साल की इसी तिमाही के निचले आधार की तुलना में चार गुना अधिक है। वित्त वर्ष 2021-22 की पहली तिमाही में परिचालन आय 205.23 करोड़ रुपये थी।

वित्त वर्ष 2022-23 की पहली तिमाही में शॉपर्स स्टॉप का कुल खर्च 921.63 करोड़ रुपये था, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि के 408.95 करोड़ रुपये के कुल खर्च के मुकाबले दोगुना अधिक है।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments