scorecardresearch
Wednesday, 1 April, 2026
होमदेशअर्थजगतसोना 28 रुपये नरम, चांदी में 203 रुपये की गिरावट

सोना 28 रुपये नरम, चांदी में 203 रुपये की गिरावट

Text Size:

नयी दिल्ली, 26 जुलाई (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को सोना 28 रुपये की गिरावट के साथ 51,192 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 51,220 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

चांदी की कीमत भी 203 रुपये की गिरावट के साथ 55,297 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 55,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना सुस्ती के साथ 1,727 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। वहीं चांदी बिना किसी घट-बढ़ के 18.64 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रही।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक (जिंस) दिलीप परमार ने कहा,‘‘अंतराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में नरमी से दिल्ली में 24 कैरेट सोने के भाव में 28 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट रही।’’

भाषा प्रेम प्रेम अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments