scorecardresearch
Wednesday, 1 April, 2026
होमदेशअर्थजगतअनुपम रसायन का पहली तिमाही का शुद्ध लाभ 25.56 प्रतिशत बढ़ा

अनुपम रसायन का पहली तिमाही का शुद्ध लाभ 25.56 प्रतिशत बढ़ा

Text Size:

नयी दिल्ली, 25 जुलाई (भाषा) रसायन कंपनी अनुपम रसायन का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 25.56 प्रतिशत बढ़कर 39.69 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी ने 32.12 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा कि अप्रैल-जून तिमाही के दौरान उसकी कुल आय 25.31 प्रतिशत बढ़कर 297.14 करोड़ रुपये हो गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 237.96 करोड़ रुपये थी।

अनुपम रसायन के प्रबंध निदेशक आनंद देसाई ने कहा, ‘‘अनिश्चित वैश्विक माहौल के बीच हमने पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन किया है।’’

भाषा अजय अजय जतिन

जतिन

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments