scorecardresearch
Wednesday, 1 April, 2026
होमदेशगिरिडीह में सड़क दुर्घटना में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के 11 जवान घायल

गिरिडीह में सड़क दुर्घटना में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के 11 जवान घायल

Text Size:

गिरिडीह, 23 जुलाई (भाषा) झारखंड के गिरिडीह जिले के मधुवन थाना क्षेत्र में लतकटो जंगल के पास केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की एक गाड़ी आज अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा गिरी जिससे उसमें सवार 11 जवान और अधिकारी घायल हो गए हैं ।

पुलिस सूत्रों ने दुर्घटना की सूचना देते हुए बताया कि गिरिडीह-डुमरी पथ पर यह घटना दोपहर लगभग तीन बजे हुयी।

उन्होंने बताया कि सभी जवानों को इलाज के लिए डुमरी रेफरल अस्पताल लाया गया है।

मधुवन थाना प्रभारी मृत्युंजय सिंह ने बताया कि सभी घायल जवान केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 190वीं बटालियन के हैं और वह मधुवन से चतरा जा रहे थे ।

उन्होंने बताया कि दुर्घटना में घायल बल के सभी जवान खतरे से बाहर हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भाषा सं इन्दु रंजन

रंजन

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments