जयपुर, 24 जुलाई (भाषा) राजस्थान के नागौर जिले में सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि हादसा शनिवार देर रात नागड़ी गांव के पास दो कारों के टकरा जाने से हुआ।
खींवसर पुलिस थाने के हेड कांस्टेबल बलवीर सिंह ने कहा, ‘शनिवार देर रात दो कारों की आमने-सामने की टक्कर हो गई,जिसके बाद दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और तीन अन्य को इलाज के लिए जोधपुर रेफर कर दिया गया।’
मृतकों की पहचान बजरंग लाल प्रजापत और लक्ष्मण शर्मा के रूप में हुई है।
भाषा पृथ्वी नेत्रपाल शोभना
शोभना
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
