scorecardresearch
Wednesday, 1 April, 2026
होमदेशमप्र : सीहोर में बस पलटने से 17 लोग घायल, पांच की हालत गंभीर

मप्र : सीहोर में बस पलटने से 17 लोग घायल, पांच की हालत गंभीर

Text Size:

सीहोर, 23 जुलाई (भाषा) मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में शनिवार को एक बस के पलट जाने से 17 लोग घायल हो गए। इनमें से पांच की हालत गंभीर है। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि बस भोपाल से इंदौर की ओर जा रही थी जोकि मंडी थाना क्षेत्र के चौपाल सागर इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

नगर पुलिस अधीक्षक निरंजन राजपूत ने कहा, ‘‘सत्रह लोग घायल हो गए। गंभीर रुप से घायल पांच लोगों को भोपाल ले जाया गया है। बाकी घायलों का सीहोर के एक अस्पताल में इलाज जारी है। बस के पलटने की वजह पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।’’

भाषा सं दिमो शफीक

शफीक

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments