scorecardresearch
Wednesday, 1 April, 2026
होमदेशभाजपा ने ‘भारी मन’ से शिंदे को मुख्यमंत्री बनाने का निर्णय लिया: चंद्रकांत पाटिल

भाजपा ने ‘भारी मन’ से शिंदे को मुख्यमंत्री बनाने का निर्णय लिया: चंद्रकांत पाटिल

Text Size:

मुंबई, 23 जुलाई (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने शनिवार को कहा कि भाजपा ने देवेंद्र फडणवीस के बजाए शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे को ‘‘भारी मन’’ से राज्य का मुख्यमंत्री बनाने का निर्णय लिया था।

पनवेल में भाजपा की राज्य कार्यकारी समिति की बैठक के दौरान पाटिल ने कहा कि सही संदेश देने के लिए यह फैसला लिया गया था।

महाराष्ट्र विधानसभा में सबसे बड़े दल भाजपा ने 30 जून को शिंदे को मुख्यमंत्री बनाने की घोषणा कर सभी को चौंका दिया था।

पाटिल ने कहा, ‘‘हमें एक ऐसा नेता देने की आवश्यकता थी जो सही संदेश दे और स्थिरता सुनिश्चित करे। केंद्रीय नेतृत्व और देवेंद्र जी ने भारी मन से शिंदे को बतौर मुख्यमंत्री समर्थन देने का फैसला लिया। हम नाखुश थे लेकिन फैसले को स्वीकार करने का निर्णय किया।’’

इस बीच, पाटिल की टिप्पणी से जुड़े सवाल पर प्रदेश भाजपा नेता आशीष शेलार ने संवाददाताओं से कहा कि यह पार्टी या पाटिल का रुख नहीं है, बल्कि वह पार्टी कार्यकर्ताओं की भावनाओं का जिक्र कर रहे थे।

भाषा शफीक सुभाष

सुभाष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments