scorecardresearch
Wednesday, 1 April, 2026
होमदेशअर्थजगतउत्तम गेल्वा स्टील्स का घाटा कम होकर 50.65 करोड़ रुपये रहा

उत्तम गेल्वा स्टील्स का घाटा कम होकर 50.65 करोड़ रुपये रहा

Text Size:

नयी दिल्ली, 23 जुलाई (भाषा) दिवाला प्रक्रिया का सामना कर रही उत्तम गेल्वा स्टील्स लिमिटेड का अप्रैल-जून तिमाही में शुद्ध घाटा कम होकर 50.65 करोड़ रुपये रह गया। आमदनी बढ़ने की वजह से उसके घाटे में कमी आई है।

कोल्ड-रोल्ड स्टील एवं गेल्वेनाइज्ड स्टील की प्रमुख उत्पादक कंपनी को 2021-22 की समान तिमाही में 79.18 करोड़ का शुद्ध घाटा हुआ था।

समीक्षाधीन अवधि में कंपनी की कुल आय बढ़कर 242.18 करोड़ रुपये हो गई जो एक साल पहले समान अवधि में 198.80 करोड़ रुपये थी।

पिछले वर्ष अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी का खर्च 272.66 करोड़ रुपये था जो चालू वित्त वर्ष की समान तिमाही में बढ़कर 301.93 करोड़ रुपये हो गया।

भाषा मानसी प्रेम

प्रेम

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments