scorecardresearch
Wednesday, 1 April, 2026
होमदेशठेकेदार की आत्महत्या मामले में ईश्वरप्पा की भूमिका की हो न्यायिक जांच: कांग्रेस नेता राय

ठेकेदार की आत्महत्या मामले में ईश्वरप्पा की भूमिका की हो न्यायिक जांच: कांग्रेस नेता राय

Text Size:

मंगलुरु, 23 जुलाई (भाषा) कर्नाटक कांग्रेस के नेता बी. रामनाथ राय ने शनिवार को राज्य सरकार से आग्रह किया कि ठेकेदार संतोष पाटिल की आत्महत्या के मामले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता के. एस. ईश्वरप्पा की भूमिका की न्यायिक जांच कराई जाए।

राय ने यहां संवाददाताओं से कहा कि मृत ठेकेदार के सुसाइड नोट में कथित तौर पर ईश्वरप्पा को जिम्मेदार ठहराया गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नेता के कारण पाटिल ने आत्महत्या की।

उन्होंने कहा कि राज्य पुलिस द्वारा ईश्वरप्पा को क्लीनचिट देने के निर्णय के कारण मृतक के परिवार की तकलीफें बढ़ गई हैं और वे न्याय मिलने की सभी उम्मीदें खोते जा रहे हैं।

पूर्व मंत्री ने कहा कि ठेकेदार द्वारा आत्महत्या के मामले में ईश्वरप्पा को पुलिस की ओर से दी गई क्लीन चिट सत्य की जीत नहीं बल्कि राजनीतिक प्रभाव के कारण हुई असत्य की जीत है। उन्होंने कहा कि सत्य का पता लगाने के लिए किसी वर्तमान न्यायाधीश से इस मामले की जांच करवाई जानी चाहिए।

भाषा यश धीरज

धीरज

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments