scorecardresearch
Wednesday, 1 April, 2026
होमदेशहजारीबाग से छह लाख की अफीम बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

हजारीबाग से छह लाख की अफीम बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

Text Size:

हजारीबाग, 22 जुलाई (भाषा) झारखंड में हजारीबाग जिले के नये बस अड्डे से शुक्रवार को पुलिस ने छह लाख रुपये की अफीम बरामद कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया।

हजारीबाग के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मनोज रतन चौथे ने बताया कि एक सूचना के आधार पर पुलिस ने आज नये बस अड्डे से दिल्ली जाने वाली बस में सवार चतरा के दो तस्करों को दबोच लिया, जिनके पास से छह लाख रुपये मूल्य की छह किलो अफीम बरामद की गयी।

गिरफ्तार आरोपियों पिंटू कुमार और लाल डांगी ने पूछताछ में बताया कि वह मादक पदार्थ यहां से दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान ले जाते थे और वहां से कई बार इसे विदेशों में भी भेजा जाता था।

पुलिस गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ कर रही है।

भाषा सं इन्दु

शफीक

शफीक

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments