scorecardresearch
Wednesday, 1 April, 2026
होमदेशहरियाणा के नूंह में भीषण सड़क दुर्घटना में सात लोगों की मौत

हरियाणा के नूंह में भीषण सड़क दुर्घटना में सात लोगों की मौत

Text Size:

नूंह (हरियाणा), 22 जुलाई (भाषा) हरियाणा के नूंह जिले के पुन्हाना-होडल मार्ग पर शुक्रवार को एक डंपर ट्रक और ऑटो रिक्शा की टक्कर में सात लोगों की मौत हो गई जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक घायलों को पुन्हाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां से चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज नाल्हड़ रेफर कर दिया है।

पुलिस के मुताबिक यह हादसा दोपहर बाद मधियाकी मोड़ के पास हुआ जब यात्रियों से भरा एक ऑटो पुन्हाना से होडल की ओर जा रहा था।

पुलिस के मुताबिक दुर्घटना के बाद डंपर ट्रक का चालक दुर्घटनास्थल से भागने में कामयाब रहा।

भाषा रवि कांत पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments