scorecardresearch
Tuesday, 31 March, 2026
होमदेशदवा विक्रेता हत्या मामले के सात आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया

दवा विक्रेता हत्या मामले के सात आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया

Text Size:

मुंबई, 22 जुलाई (भाषा) महाराष्ट्र के अमरावती में पिछले महीने एक दवा विक्रेता की हत्या के मामले में गिरफ्तार सात आरोपियों को राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) की एक विशेष अदालत ने शुक्रवार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

दवा विक्रेता उमेश कोल्हे ने कथित तौर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पूर्व प्रवक्ता नुपुर शर्मा का समर्थन करते हुए सोशल मीडिया पोस्ट की थीं। इससे पहले पैगंबर मोहम्मद के बारे में शर्मा की आपत्तिजनक टिप्पणी से विवाद खड़ा हो गया था।

कोल्हे (54) की 21 जून की रात पूर्वी महाराष्ट्र के अमरावती शहर में चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी, जब वह अपनी दुकान बंद करके घर लौट रहे थे।

अमरावती पुलिस से मामले की जांच अपने हाथ में लेने वाली आतंकवाद रोधी एजेंसी एनआईए ने हिरासत की अवधि समाप्त होने पर आरोपियों को मुंबई की प्रभारी एनआईए अदालत के समक्ष पेश किया। शुक्रवार को एनआईए ने उन्हें आगे हिरासत में रखने की मांग नहीं की जिसके बाद अदालत ने आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

भाषा जोहेब नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments