scorecardresearch
Tuesday, 31 March, 2026
होमदेशजम्मू-कश्मीर में कोविड-19 के 531 नए मामले, लद्दाख में उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़ी

जम्मू-कश्मीर में कोविड-19 के 531 नए मामले, लद्दाख में उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़ी

Text Size:

श्रीनगर/लेह, 22 जुलाई (भाषा) जम्मू-कश्मीर में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 531 नए मामले सामने आने के बाद वहां अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 4,58,987 पर पहुंच गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों के मुताबिक संक्रमण के नए मामलों में जम्मू क्षेत्र से 288 जबकि कश्मीर क्षेत्र से 243 नए मामले सामने आए।

केंद्र शासित प्रदेश में बीते 24 घंटे के दौरान किसी मरीज की मौत नहीं होने से मृतकों की संख्या 4,761 पर ही स्थिर रही। जम्मू-कश्मीर में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 2,411 हो गयी है।

इस बीच, लद्दाख में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 17 नए मामले सामने आने के बाद वहां अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 28,709 पर पहुंच गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

संक्रमण के सभी नए मामले लेह जिले में सामने आए।

अधिकारियों के अनुसार लद्दाख में कोविड-19 के कारण अब तक 228 मरीजों की मौत हो चुकी है, जिनमें लेह के 168 और करगिल के 60 मरीज शामिल हैं। उन्होंने बताया कि लद्दाख में कोरोना वायरस संक्रमण के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 107 पर पहुंच गई है।

केंद्र-शासित प्रदेश में बीते 24 घंटे में 14 मरीज संक्रमण मुक्त भी हुए, जिसके बाद इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 28,374 हो गई।

भाषा रवि कांत नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments