scorecardresearch
Tuesday, 31 March, 2026
होमदेशअर्थजगतरिलायंस इंडस्ट्रीज का जून तिमाही में शुद्ध लाभ 46 प्रतिशत उछलकर 17,955 करोड़ रुपये

रिलायंस इंडस्ट्रीज का जून तिमाही में शुद्ध लाभ 46 प्रतिशत उछलकर 17,955 करोड़ रुपये

Text Size:

नयी दिल्ली, 22 जुलाई (भाषा) उद्योगपति मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 46 प्रतिशत उछलकर 17,955 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने शुक्रवार को शेयर बाजार को भेजी सूचना में यह जानकारी दी। कंपनी ने बताया कि तेल समेत दूरसंचार क्षेत्र के कारोबार में जबरदस्त आय से लाभ में वृद्धि हुई है।

कंपनी ने इससे पिछले वित्त वर्ष अप्रैल-जून तिमाही में 12,273 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा कमाया था। जबकि कंपनी को बीते वित्त वर्ष की सितंबर-दिसंबर तिमाही में 18,549 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था।

भाषा जतिन रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments