scorecardresearch
Tuesday, 31 March, 2026
होमदेशकांग्रेस के नेताओं ने गांधी परिवार के नाम पर ‘दौलत एकत्र’ की: विधायक

कांग्रेस के नेताओं ने गांधी परिवार के नाम पर ‘दौलत एकत्र’ की: विधायक

Text Size:

बेंगलुरु, 21 जुलाई (भाषा) कर्नाटक से कांग्रेस के एक विधायक के. आर. रमेश कुमार ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि पार्टी के नेताओं ने जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी और सोनिया गांधी के नाम पर इतनी दौलत एकत्र कर ली है जो तीन-चार पुश्तों तक चलेगी।

सोनिया गांधी को ईडी द्वारा पूछताछ के लिए बुलाए जाने के विरोध में कांग्रेस की ओर से शहर में किये गए प्रदर्शन के दौरान कुमार ने यह बयान दिया जो वायरल हो गया है।

उन्होंने यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “हमने नेहरू, इंदिरा गांधी और सोनिया गांधी के नाम पर इतनी दौलत कमा ली है जो तीन से चार पुश्तों तक चलेगी। अगर हम आज बलिदान नहीं देंगे तो भविष्य में हमारा खाना सड़ेगा।”

उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को छोटे-छोटे मुद्दे छोड़कर कांग्रेस और सोनिया गांधी को मजबूत करने के लिए काम करना चाहिए।

भाषा यश रंजन

रंजन

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments