scorecardresearch
Saturday, 28 March, 2026
होमदेशअर्थजगतडीसीएम श्रीराम का शुद्ध लाभ 61 प्रतिशत बढ़ा

डीसीएम श्रीराम का शुद्ध लाभ 61 प्रतिशत बढ़ा

Text Size:

नयी दिल्ली, 19 जुलाई (भाषा) चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में डीसीएम श्रीराम लिमिटेड का समेकित शुद्ध लाभ 61 प्रतिशत बढ़कर 253.96 करोड़ रुपये हो गया।

कंपनी ने शेयर बाजारों को दी गई सूचना में कहा कि अप्रैल-जून तिमाही में उसका शुद्ध लाभ बढ़ा है। एक साल पहले की समान तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 157.87 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2022-23 की पहली तिमाही में कंपनी की कुल आय 2,999.90 करोड़ रुपये हो गई। एक साल पहले की समान अवधि में यह 2,025.11 करोड़ रुपये रही थी।

दिल्ली स्थित डीसीएम श्रीराम लिमिटेड का क्लोरो-विनाइल, चीनी, उर्वरक एवं जैविक बीज क्षेत्रों में कारोबार है।

भाषा प्रेम

प्रेम

प्रेम

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments