scorecardresearch
Saturday, 28 March, 2026
होमदेशप्रधानमंत्री मोदी ने प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के नायक मंगल पांडे को दी श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री मोदी ने प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के नायक मंगल पांडे को दी श्रद्धांजलि

Text Size:

नयी दिल्ली, 19 जुलाई (भाषा) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को स्वतंत्रता सेनानी मंगल पांडे को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि उन्होंने बेहद महत्वपूर्ण समय में देशभक्ति की लौ प्रज्वलित की और अनगिनत लोगों को प्रेरित किया।

पांडे ने 1857 में ब्रिटिश अधिकारियों के खिलाफ विद्रोह कर दिया था जिसके बाद देश में विभिन्न स्थानों पर आजादी के लिए आवाजें उठने लगी थीं। ऐसा माना जाता है कि यह भारत का पहला स्वतंत्रता संग्राम था।

पांडे का जन्म आज ही के दिन 1827 में उत्तर प्रदेश में हुआ था। उन्हें 1857 में ब्रिटेश शासन ने उन्हें फांसी दे दी थी।

प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा, ‘‘ महान मंगल पांडे साहस और दृढ़ता के पर्याय हैं। उन्होंने इतिहास के बेहद महत्वपूर्ण समय में देशभक्ति की लौ प्रज्वलित की और अनगिनत लोगों को प्रेरित किया। उनकी जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि। मेरठ में इस साल की शुरुआत में उनकी प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की थी।’’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर पर एक तस्वीर भी साझा की। तस्वीर में वह पांडे की एक प्रतिमा को नमन करते नजर आ रहे हैं।

भाषा निहारिका मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments