scorecardresearch
Saturday, 28 March, 2026
होमदेशमहाराष्ट्र: अमरावती में मकान ढहने से दो लोगों की मौत, तीन घायल

महाराष्ट्र: अमरावती में मकान ढहने से दो लोगों की मौत, तीन घायल

Text Size:

नागपुर (महाराष्ट्र), 19 जुलाई (भाषा) महाराष्ट्र के अमरावती जिले में मंगलवार सुबह मकान ढहने से दो लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

घटना नागपुर से करीब 150 किलोमीटर दूर जिले के चंदूर बाजार तालुका के फुबगांव गांव की है। अमरावती में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश हो रही है।

एक स्थानीय पुलिस अधिकारी ने बताया कि ढांचा गिरने से मकान में रहने वालों में से दो लोगों की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि तीन अन्य लोगों को बचा लिया गया और घटना में आई चोट के इलाज के लिए अमरावती जिला अस्पताल में भेजा गया है।

भाषा सुरभि प्रशांत

प्रशांत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments