scorecardresearch
Saturday, 28 March, 2026
होमदेश'धमकी भरे फोन' के दावे पर इस्तीफा देने वाले कांग्रेस के विधायक सुरेंद्र पंवार ने की वापसी

‘धमकी भरे फोन’ के दावे पर इस्तीफा देने वाले कांग्रेस के विधायक सुरेंद्र पंवार ने की वापसी

Text Size:

चंडीगढ़, 18 जुलाई (भाषा) हरियाणा के सोनीपत के कांग्रेस विधायक सुरेंद्र पंवार ने हाल ही में ‘धमकी भरे फोन’ आने का दावा करते हुए विधानसभा अध्यक्ष को अपना इस्तीफा भेज दिया था, लेकिन पांच दिनों के बाद ही इसे वापस ले लिया।

अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने सोमवार शाम संवाददाताओं से बताया कि पंवार ने उन्हें 14 जुलाई को फोन करके सूचित किया था कि उन्होंने अपना इस्तीफा भेज दिया है।

गुप्ता ने कहा कि उन्हें एक ईमेल, व्हाट्सएप और बाद में एक हस्ताक्षरित पत्र के माध्यम से पंवार का इस्तीफा मिला। अध्यक्ष ने कहा, ”जब मैंने उनसे कारण पूछा तो उन्होंने कहा कि यह व्यक्तिगत और पारिवारिक कारणों से है।”

गुप्ता ने कहा कि विधायक ने उनसे कहा था कि वह उनसे व्यक्तिगत रूप से मिलेंगे।

अध्यक्ष ने कहा, ”हम इस्तीफा वापस लेने की मांग पर विचार करेंगे और कानूनी राय के मुताबिक फैसला लेंगे।”

भाषा फाल्गुनी रंजन

रंजन

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments