scorecardresearch
Saturday, 28 March, 2026
होमदेशगुजरात सरकार को अस्थिर करने, पैसे लेने का आरोप आधारहीन : सीतलवाड़ ने अदालत को बताया

गुजरात सरकार को अस्थिर करने, पैसे लेने का आरोप आधारहीन : सीतलवाड़ ने अदालत को बताया

Text Size:

अहमदाबाद, 18 जुलाई (भाषा) सामाजिक कार्यकर्ता तीस्ता सीतलवाड़ ने सोमवार को एक स्थानीय अदालत को बताया कि उनके और अन्य लोगों के खिलाफ गुजरात की तत्कालीन सरकार को अस्थिर करने और कांग्रेस के दिवंगत नेता अहमद पटेल से पैसे लेने का विशेष जांच दल का आरोप आधारहीन है।

मुंबई की यह सामाजिक कार्यकर्ता फिलहाल गुजरात की जेल में बंद हैं। उन्होंने 2002 के दंगों में निर्दोष लोगों को फंसाने के लिए फर्जी सबूत जुटाने के आरोप से भी इंकार किया है।

उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान सीतलवाड़ ने कहा कि अहमद पटले से पैसे लेने सहित गुजरात पुलिस के विशेष जांच दल (एसआईटी) के तमाम आरोप आधारहीन हैं।

मामले के एक अन्य आरोपी तथा पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) आरबी श्रीकुमार ने भी सत्र न्यायाधीश डी. डी. ठक्कर के समक्ष इन आरोपों से इंकार किया है।

अदालत ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 20 जुलाई की तारीख तय की है।

भाषा अर्पणा रंजन

रंजन

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments