scorecardresearch
Saturday, 28 March, 2026
होमदेशअर्थजगतरिजर्व बैंक ने मुंबई के रायगढ़ सहकारी बैंक पर अंकुश लगाए, निकासी की सीमा 15,000 रुपये तय की

रिजर्व बैंक ने मुंबई के रायगढ़ सहकारी बैंक पर अंकुश लगाए, निकासी की सीमा 15,000 रुपये तय की

Text Size:

मुंबई, 18 जुलाई (भाषा) भारतीय रिजर्व बैंक ने मुंबई के रायगढ़ सहकारी बैंक पर कई तरह के अंकुश लगा दिए हैं। बैंक की वित्तीय सेहत खराब होने के मद्देनजर केंद्रीय बैंक ने यह कदम उठाया है। बैंक के ग्राहकों के लिए 15,000 रुपये की निकासी की सीमा लगाई गई है।

इन अंकुशों के बाद सहकारी बैंक रिजर्व बैंक की पूर्व-मंजूरी के बिना ऋण नहीं दे सकेगा, कोई निवेश नहीं कर सकेगा और नई जमा नहीं स्वीकार कर सकेगा।

रिजर्व बैंक ने सोमवार को बयान में कहा कि बैंक के ग्राहक अपने बचत और चालू खातों से 15,000 रुपये से अधिक की राशि नहीं निकाल सकेंगे।

बैंक पर ये अंकुश छह माह तक लागू रहेंगे। रिजर्व बैंक ने स्पष्ट किया है कि रायगढ़ सहकारी बैंक को जारी निर्देशों का आशय उसके बैंकिंग लाइसेंस को रद्द करना नहीं है।

भाषा अजय अजय रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments