scorecardresearch
Saturday, 28 March, 2026
होमदेशउत्तराखंड में बस दुर्घटनाग्रस्त, महाराष्ट्र के 18 यात्री घायल

उत्तराखंड में बस दुर्घटनाग्रस्त, महाराष्ट्र के 18 यात्री घायल

Text Size:

नई टिहरी (उत्तराखंड), 18 जुलाई (भाषा) केदारनाथ से महाराष्ट्र के श्रद्धालुओं को लेकर हरिद्वार जा रही एक बस सोमवार को टिहरी जिले के देवप्रयाग क्षेत्र में सडक पर पलट गयी जिससे उसमें सवार 18 यात्री घायल हो गए। इनमें से दो की हालत गंभीर है।

जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार हादसा कोड़ियाला के समीप वडाला मोड़ पर शाम लगभग साढे पांच बजे हुआ, जब 33 सवारियों को लेकर जा रही बस पहाड़ की तरफ पलट गयी।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस और राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) ने 18 घायल सवारियों को बस से निकालकर ऋषिकेश सिविल अस्पताल भेजा। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

अन्य सवारियों को मामूली चोटें आयीं, जिन्हें घटनास्थल पर प्राथमिक उपचार देने के बाद दूसरी गाडियां बुलाकर ऋषिकेश भेजा दिया गया। बस गुप्तकाशी से तीर्थयात्रियों को लेकर सुबह करीब नौ बजे रवाना हुई थी।

भाषा सं दीप्ति दीप्ति संतोष

संतोष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments