त्रिशूर, 18 जुलाई (भाषा) केरल पुलिस ने सोमवार को निर्देशक अखिला हेनरी को उनके खिलाफ मई में एक सोशल मीडिया पोस्ट में कथित तौर पर हिंदू देवताओं का अपमान करने के लिये उनके खिलाफ दायर एक मामले में पेश होने के लिए नोटिस जारी किया है।
ओट्टापलम पुलिस ने कुंजिला मस्किलामनी के नाम से लोकप्रिय निर्देशक को एक सप्ताह के भीतर पुलिस के समक्ष पेश होने के लिये कहा है।
पुलिस ने बताया कि मई में एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई गई थी और प्रारंभिक जांच के बाद हमने आरोपी को जांच अधिकारी के सामने पेश होने के लिए नोटिस जारी किया है।
पुलिस ने बताया कि मस्किलामनी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 153 के तहत मामला दर्ज किया गया था ।
भाषा रंजन नरेश
नरेश
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
