scorecardresearch
Saturday, 28 March, 2026
होमदेशशिवसेना के 12 सांसद बनायेंगे अलग समूह, मिलेंगे स्पीकर ओम बिरला से: पार्टी सांसद

शिवसेना के 12 सांसद बनायेंगे अलग समूह, मिलेंगे स्पीकर ओम बिरला से: पार्टी सांसद

Text Size:

मुंबई, 18 जुलाई (भाषा) महाराष्ट्र से शिवसेना के एक सांसद ने सोमवार को दावा किया कि पार्टी के 19 में से कम से कम 12 सांसद लोकसभा में एक अलग समूह बनायेंगे और इस संबंध में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को एक औपचारिक पत्र सौंपने के लिए उनसे मिलेंगे।

उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली शिवसेना कुछ सप्ताह पहले दो फाड़ हो गयी थी तथा 40 विधायक एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले गुट में शामिल हो गये थे।

शिवसेना के एक सांसद ने कहा, ‘‘ आज मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे द्वारा आयोजित एक ऑनलाइन बैठक में हम शामिल हुए। हमने (मुंबई से सांसद) राहुल शेवाले के नेतृत्व में एक अलग समूह बनाने का फैसला किया है। (लोकसभा में) वह हमारे समूह के नेता होंगे।’’

उन्होंने कहा कि शिवसेना के सांसदों– विनायक राउत, अरविंद सावंत, गजानन कीर्तिकर, संजय जाधव, ओम राणे निम्बालकर और राजन विचार सोमवार को शिंदे द्वारा बुलायी गयी बैठक में शामिल नहीं हुए, जबकि महाराष्ट्र से शिवसेना के 12 सासंदों ने इसमें हिस्सा लिया।

लोकसभा में शिवसेना के 19 सांसद हैं, जिनमें से 18 महाराष्ट्र से हैं।

भाषा

राजकुमार दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments