scorecardresearch
Thursday, 30 April, 2026
होमदेशमहाराष्ट्र : बारिश के कारण तीन जिलों में बाढ़ जैसी स्थिति; मृतकों की संख्या 105 हुई

महाराष्ट्र : बारिश के कारण तीन जिलों में बाढ़ जैसी स्थिति; मृतकों की संख्या 105 हुई

Text Size:

मुंबई, 18 जुलाई (भाषा) मूसलाधार बारिश के कारण महाराष्ट्र के तीन जिलों में नदियां उफान पर हैं और बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है। वहीं राज्य में एक जून से अब तक बारिश और बाढ़ के कारण 105 लोगों की मौत हुई है। राज्य सरकार ने सोमवार को इस आशय की जानकारी दी।

राज्य आपदा प्रबंधन विभाग ने एक रिपोर्ट में कहा कि महाराष्ट्र के ज्यादातर हिस्सों में सामान्य बारिश हो रही है लेकिन रत्नागिरि, गढ़चिरौली और वर्द्धा जिलों में नदियों के उफान पर होने के कारण बाढ़ जैसी स्थिति बन गयी है।

वहीं, मुंबई में लगातार दूसरे दिन सोमवार को बारिश नहीं हुई, लेकिन बादल छाए रहे।

राज्य में एक जून से 17 जुलाई के बीच बाढ़, बिजली गिरने, भूस्खलन, पेड़ उखड़ने और भवन आदि गिरने की घटनाओं में अभी तक 105 लोगों की मौत हुई है।

आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों में एक भवन गिरने से सोलापुर जिले में एक व्यक्ति की मौत हुई है।

रिपोर्ट के अनुसार, महाराष्ट्र के ज्यादातर हिस्सों में सामान्य बारिश हो रही है, लेकिन कोंकण क्षेत्र के रत्नागिरि जिले और पूर्वी महाराष्ट्र के गढ़चिरौली और वर्द्धा जिलों में नदियों के उफान पर होने के कारण बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है।

ताजा आंकड़ों के अनुसार, मूसलाधार बारिश से दो गांव प्रभावित हुए हैं, एक व्यक्ति लापता है जबकि एक व्यक्ति जख्मी हो गया है।

भाषा अर्पणा रंजन

रंजन

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments