scorecardresearch
Friday, 27 March, 2026
होमदेशराष्ट्रपति चुनाव: सोनिया, राहुल और कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने मतदान किया

राष्ट्रपति चुनाव: सोनिया, राहुल और कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने मतदान किया

Text Size:

नयी दिल्ली, 18 जुलाई (भाषा) कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने सोमवार को राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान किया।

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह आज सुबह व्हीलचेयर की मदद से संसद भवन पहुंचे और अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। मतदान के दौरान कुछ लोगों ने उनकी मदद की।

सोनिया गांधी जब मतदान के लिए पहुंचीं तो उनके साथ लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी थे। इन दोनों वरिष्ठ नेताओं ने भी मतदान किया।

राहुल गांधी ने भी मतदान किया। उनके साथ कांग्रेस के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल और जयराम रमेश मौजूद थे।

भारत के 15वें राष्ट्रपति के निर्वाचन के लिए सोमवार को मतदान हुआ।

इस चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का मुकाबला विपक्ष के संयुक्त उम्मीदवार यशवंत सिन्हा से है। मतदान 10 बजे आरंभ हुआ और प्रधानमंत्री मोदी ने सबसे पहले मतदान किया। मतदान की यह प्रक्रिया पांच बजे समाप्त हुई।

भाषा हक हक दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments