scorecardresearch
Friday, 27 March, 2026
होमदेशप्रधानमंत्री मोदी ने धार में बस दुर्घटना में हुई मौतों पर दुख जताया

प्रधानमंत्री मोदी ने धार में बस दुर्घटना में हुई मौतों पर दुख जताया

Text Size:

नयी दिल्ली, 18 जुलाई (भाषा) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश के धार जिले में एक यात्री बस के अनियंत्रित होकर नर्मदा नदी में गिरने से हुई मौतों पर सोमवार को दुख जताया और मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

ज्ञात हो कि धार जिले के खलघाट में सोमवार को महाराष्ट्र की एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ नर्मदा नदी में जा गिरी, जिससे उसमें सवार 12 लोगों की मौत हो गई।

प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक ट्वीट के मुताबिक मोदी ने कहा, ‘‘मध्य प्रदेश के धार में हुआ बस हादसा दुखद है। मेरी संवेदनाए इस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के साथ है।’’

उन्होंने कहा कि घटना स्थल पर स्थानीय प्रशासन की तरफ से राहत व बचाव कार्य चलाया जा रहा है और प्रभावितों की हरसंभव सहायता की जा रही है।

मध्य प्रदेश सरकार के मुताबिक यह बस इंदौर से पुणे जा रही थी और 50 से 55 यात्री सवार थे।

भाषा ब्रजेन्द्र ब्रजेन्द्र माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments