scorecardresearch
Thursday, 26 March, 2026
होमदेशपंजाब के मुख्यमंत्री ने राज्य आपदा जोखिम न्यूनीकरण कोष बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी

पंजाब के मुख्यमंत्री ने राज्य आपदा जोखिम न्यूनीकरण कोष बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी

Text Size:

चंडीगढ़, 16 जुलाई (भाषा) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किसी भी आकस्मिक प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए एक कोष बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। शनिवार को जारी एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गयी है।

मुख्यमंत्री को उद्धृत करते हुए बयान में कहा गया है कि राज्य आपदा जोखिम न्यूनीकरण कोष (एसडीएमएफ) की शुरुआत आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा 48(एक)(सी) के तहत की गयी है।

मान ने कहा कि इस कोष के माध्यम से आपदा जोखिम न्यूनीकरण से संबंधित विभिन्न परियोजनाएं शुरू की जाएंगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि ये उपाय राज्य में प्राकृतिक आपदाओं से निपटने में मदद करेंगे।

यह कोष 15वें वित्त आयोग की सिफारिश के आधार पर बनाया जा रहा है।

मान ने कहा कि एसडीएमएफ में 2021 से 2026 तक राज्य की हिस्सेदारी 25 प्रतिशत और केंद्र की हिस्सेदारी 75 प्रतिशत होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि एसडीएमएफ में 2021 से 2026 तक 729.60 करोड़ रुपये उपलब्ध होंगे, जिसका इस्तेमाल किसी भी प्राकृतिक आपदा से निपटने में किया जाएगा।

भाषा सुरेश सुभाष

सुभाष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments