scorecardresearch
Wednesday, 25 March, 2026
होमदेशकोविड संक्रमण से उबर रहे हैं स्टालिन, प्रधानमंत्री ने पूछा हाल-चाल

कोविड संक्रमण से उबर रहे हैं स्टालिन, प्रधानमंत्री ने पूछा हाल-चाल

Text Size:

चेन्नई, 15 जुलाई (भाषा) तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन कोरोना वायरस संक्रमण से उबर रहे हैं तथा उन्हें कुछ और दिनों के लिए आराम करने की सलाह दी गयी है। उनका इलाज कर रहे अस्पताल ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्टालिन से फोन पर बात की और उनका हाल-चाल पूछा।

मुख्यमंत्री स्टालिन 12 जुलाई को कोविड-19 से संक्रमित पाए गए थे और उन्हें बृहस्पतिवार को जांच के लिए यहां कावेरी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।

अस्पताल ने बुलेटिन में कहा, ‘‘जांच पूरी हो गयी है और कोविड के उपचार के प्रोटोकॉल के अनुसार दवाएं दी गयी हैं। मुख्यमंत्री बीमारी से उबर रहे हैं और अभी उनकी हालत सही है। उन्हें कुछ और दिन आराम करने की सलाह दी गयी है।’’

राज्य सरकार की एक विज्ञप्ति के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्यमंत्री से फोन पर बात की और उनका हाल-चाल पूछा।

इसमें कहा गया है, ‘‘मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को बताया कि वह स्वस्थ हो रहे हैं।’’

भाषा गोला मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments