scorecardresearch
Wednesday, 25 March, 2026
होमदेशमहाराष्ट्र के नागपुर में भारी बारिश के कारण मकान ढहने से एक व्यक्ति की मौत

महाराष्ट्र के नागपुर में भारी बारिश के कारण मकान ढहने से एक व्यक्ति की मौत

Text Size:

नागपुर (महाराष्ट्र), 15 जुलाई (भाषा) महाराष्ट्र के नागपुर शहर में भारी बारिश के बाद मकान ढहने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और उसकी पत्नी घायल हो गई। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि घटना न्यू बाबुलखेड़ा इलाके के तीन मंडी चौक पर बृहस्पतिवार रात लगभग 11 बजे हुई। उन्होंने कहा, ‘‘मकान भारी बारिश के बाद ढह गया और दंपती मलबे के नीचे फंस गए। सूचना के तुरंत बाद दमकल विभाग और अजनी पुलिस थाना की टीम मौके पर पहुंच गई और बचाव अभियान शुरू किया।’’

उन्होंने बताया कि टीम ने किशोर कोसलवार (45) और उनकी पत्नी कौशल्या (40) को मलबे से बाहर निकाला और उन्हें सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (जीएमसीएच) ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने कोसलवार को मृत घोषित कर दिया।

अधिकारी ने बताया कि कोसलवार परिवार मकान में किरायेदार के तौर पर रहता था।

नागपुर शहर में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश हो रही है।

भाषा सुरभि देवेंद्र

देवेंद्र

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments