scorecardresearch
Wednesday, 25 March, 2026
होमदेशछत्तीसगढ़ में कोविड-19 के 410 नए मामले सामने आए

छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के 410 नए मामले सामने आए

Text Size:

रायपुर, 14 जुलाई (भाषा) छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस से 410 और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही राज्य में बृहस्पतिवार तक कोविड-19 की चपेट में आए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 11,57,700 हो गई।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि आज 16 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई वहीं 230 लोगों ने घरों में पृथकवास की अवधि पूरी की। राज्य में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस से संक्रमित किसी भी मरीज की मृत्यु नहीं हुई है।

अधिकारियों ने बताया कि रायपुर में संक्रमण के 90 नए मामले सामने आए हैं जबकि दुर्ग में 81, राजनांदगांव में 30, बिलासपुर में 26, कोरबा में 15 नए मामले सामने आए।

उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 11,57,700 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, जिनमें से 11,41,423 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हो गए हैं। राज्य में अभी 2,232 मरीज उपचाराधीन हैं वहीं राज्य में वायरस से संक्रमित 14,045 लोगों की मौत हुई है।

भाषा संजीव संजीव अविनाश

अविनाश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments