scorecardresearch
Wednesday, 25 March, 2026
होमदेशअर्थजगतसीबीआईसी ने कूरियर के जरिये ई-कॉमर्स आभूषण निर्यात को सरल रूपरेखा तैयार की

सीबीआईसी ने कूरियर के जरिये ई-कॉमर्स आभूषण निर्यात को सरल रूपरेखा तैयार की

Text Size:

नयी दिल्ली, 14 जुलाई (भाषा) केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) ने कूरियर के जरिये आभूषणों के ई-कॉमर्स निर्यात के लिए के लिए सरल नियामकीय रूपरेखा तैयार की है।

वित्त मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को बताया कि इस रूपरेखा में सीमा शुल्क विभाग द्वारा की जाने वाली कार्रवाई में एकरूपता लाने की आवश्यकता को ध्यान में रखा गया है, जिससे व्यापार में निश्चितता आती है।

इसके साथ ही इसमें कुछ विशेष मामलों में एक निर्धारित सीमा तक अस्वीकृत आभूषणों के पुन: आयात के लिए ई-कॉमर्स की एक विशिष्ट व्‍यवस्‍था को भी पूरा किया गया है।

उल्‍लेखनीय है कि केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने इस साल के बजट भाषण में सरल रूपरेखा के कार्यान्वयन की घोषणा की थी।

भाषा जतिन अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments