scorecardresearch
Wednesday, 25 March, 2026
होमदेशअर्थजगतसीमा शुल्क विभाग ने संदिग्ध माल पर नजर रखने के लिए नियंत्रित सुपुर्दगी विनियम जारी किए

सीमा शुल्क विभाग ने संदिग्ध माल पर नजर रखने के लिए नियंत्रित सुपुर्दगी विनियम जारी किए

Text Size:

नयी दिल्ली, 14 जुलाई (भाषा) सीमा शुल्क विभाग ने सोना, कीमती पत्थरों, नशीले पदार्थों और सिगरेट समेत अन्य वस्तुओं की संदिग्ध खेप पर नजर रखने के लिए अधिकृत अधिकारी के साथ नियंत्रित सुपुर्दगी विनियम जारी किए हैं।

विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि इस कदम का उद्देश्य तस्करी की जांच करना और असली अपराधी का पता लगाना है।

नियंत्रित सुपुर्दगी (सीमा शुल्क) विनियम, 2022 के अनुसार, बंदरगाहों पर सीमा शुल्क अधिकारी विदेश से आने या जाने वाले किसी भी माल को ‘उचित विश्वास’ होने पर ‘संदिग्ध’ के रूप में निर्धारित कर सकते है।

विभाग के अनुसार, नियंत्रित सुपुर्दगी विनियम के तहत आने वाली वस्तुओं की सूची में मादक पदार्थों समेत सोना, चांदी, कीमती और अर्ध-कीमती पत्थर, शराब, मुद्रा, सिगरेट, तंबाकू, वन्यजीव उत्पाद और प्राचीन वस्तुएं शामिल है।

नियमों के मुताबिक, यदि आवश्यक हो, तो सीमा शुल्क अधिकारी संदिग्ध माल या खेप की आवाजाही पर नजर रखने के लिए ‘ट्रैकिंग उपकरण’ लगा सकते हैं।

भाषा जतिन अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments