scorecardresearch
Wednesday, 25 March, 2026
होमदेशअर्थजगतटाटा स्टील लॉन्ग प्रोडक्ट को जून तिमाही में 331 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा

टाटा स्टील लॉन्ग प्रोडक्ट को जून तिमाही में 331 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा

Text Size:

नयी दिल्ली, 14 जुलाई (भाषा) टाटा स्टील लॉन्ग प्रोडक्ट (टीएसपीएल) को चालू वित्त वर्ष की जून तिमाही में 331.09 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ है।

इससे पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी ने 331.60 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था।

कंपनी ने बृहस्पतिवार को कहा कि मुख्य रूप से खर्च बढ़ने की वजह से उसे घाटा हुआ है।

आलोच्य तिमाही के दौरान कंपनी की कुल आय बढ़कर 2,154.78 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो जून 2021 में 1,726.82 करोड़ रुपये थी।

वहीं, जून तिमाही के दौरान कंपनी का कुल खर्च बढ़कर 2,489.58 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले समान अवधि में 1,282.59 करोड़ रुपये था।

भाषा अजय अजय जतिन

जतिन

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments