scorecardresearch
Wednesday, 25 March, 2026
होमदेशअग्निपथ योजना के खिलाफ प्रदर्शन को लेकर जमशेदपुर से आठ लोग गिरफ्तार

अग्निपथ योजना के खिलाफ प्रदर्शन को लेकर जमशेदपुर से आठ लोग गिरफ्तार

Text Size:

जमशेदपुर, 14 जुलाई (भाषा) सशस्त्र सेना में भर्ती की ‘अग्निपथ’ योजना के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन करने के आरोप में झारखंड के जमशेदपुर से आठ लोगों को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया गया।

आरपीएफ के एक अधिकारी ने बताया कि रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की एक टीम ने टेल्को थाना क्षेत्र से उन्हें गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि वे 17 जून को जुगसलाई में रेल की पटरियों को बाधित करने में कथित रूप से शामिल थे।

उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई थी और उनकी गिरफ्तारी की गई। रेल पटरियों को बाधित करने के सिलसिले में 200 से ज्यादा युवाओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

आठ आरोपियों को बाद में ‘पर्सनल रिकॉग्निजेंस बॉन्ड’ (पीआर) पर रिहा कर दिया गया।

इस तरह के बॉन्ड के तहत अदालत व्यक्ति को उसके इस वचन के आधार रिहा करती है कि वह भविष्य में सुनवाई के दौरान उसके समक्ष उपस्थित होगा।

भाषा नोमान दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments