scorecardresearch
Tuesday, 24 March, 2026
होमदेशपुलिस ने जहांगीरपुरी हिंसा मामले में अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया

पुलिस ने जहांगीरपुरी हिंसा मामले में अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया

Text Size:

नयी दिल्ली, 14 जुलाई (भाषा) दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी के जहांगीरपुरी इलाके में हुई हिंसा के मामले में 45 लोगों के खिलाफ एक अदालत में बृहस्पतिवार को आरोप पत्र दाखिल किया।

एजेंसी ने यह जानकारी दी।

आरोप पत्र में 2063 पन्ने हैं और गिरफ्तार किए गए 37 लोगों के नाम हैं। इनके अलावा आरोप पत्र में आठ आरोपियों का भी जिक्र है जो फिलहाल फरार हैं।

आरोप पत्र में कहा गया है कि कुल नौ अग्नेयास्त्र,पांच गोलियां, दो कारतूस, नौ तलवारें, घटना के वक्त 11 आरोपियों द्वारा पहने गए तथा वीडियो में नजर आए कपड़े बरामद किए गए हैं।

पुलिस ने बताया कि जहांगीरपुरी की घटना शाहीनबाग में 2019 और 2020 में संशोधित नागरिकता कानून और राष्ट्रीय नागरिक पंजी के विरोध में हुए प्रदर्शन और फरवरी 2020 में उत्तर पूर्वी दिल्ली में हुए सांप्रदायिक दंगों की ही आगे की कड़ी है। पुलिस के मुताबिक दस अप्रैल 2022में राम नवमी में हुई घटनाओं के बाद ये देश के अन्य हिस्सों में भी हुईं। शोभना मनीषा

मनीषा

शोभना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments