scorecardresearch
Tuesday, 24 March, 2026
होमदेशन्यायालय परिसर में वकीलों के लिए ‘यूटिलिटी लाउन्ज’ का सीजेआई ने किया उद्घाटन

न्यायालय परिसर में वकीलों के लिए ‘यूटिलिटी लाउन्ज’ का सीजेआई ने किया उद्घाटन

Text Size:

नयी दिल्ली, 13 जुलाई (भाषा) प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) एन. वी. रमण ने बुधवार को उच्चतम न्यायालय परिसर में वकीलों के लिए नवनिर्मित ‘यूटिलिटी लाउन्ज’ का उद्घाटन किया।

शीर्ष अदालत के अन्य न्यायाधीश भी इस मौके पर मौजूद थे।

एक अधिकारी ने बताया कि यूटिलिटी लाउन्ज के निर्माण के लिए इस वर्ष फरवरी में जगह की पहचान करने वाले न्यायमूर्ति रमण ने इस परियोजना के निर्माण कार्य की व्यक्तिगत तौर पर निगरानी की थी, ताकि निर्धारित समयसीमा के भीतर निर्माण कार्य पूरा किया जा सके।

वकीलों के संगठनों ने लाउन्ज के निर्माण के लिए सीजेआई को धन्यवाद ज्ञापित किया है। वकील अपने मुवक्किलों से मुलाकात करने के लिए इस लाउन्ज का इस्तेमाल कर सकेंगे।

अधिकारी ने कहा कि इस लाउन्ज में चर्चित इंडियन कॉफी हाउस कोऑपरेटिव सोसाइटी की सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

इस समारोह में उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीशों – न्यायमूर्ति ए. एम. खानविलकर, न्यायमूर्ति बी. आर. गवई और न्यायमूर्ति जे. बी. परदीवाला तथा सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (एससीबीए) के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता विकास सिंह तथा अन्य पदाधिकारी भी शामिल थे।

भाषा सुरेश नेत्रपाल

नेत्रपाल

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments