scorecardresearch
Monday, 23 March, 2026
होमदेशअर्थजगतसेबी ने डिजिटल फॉरेंसिक सेवाएं उपलब्ध कराने के लिये आठ इकाइयों का पैनल बनाया

सेबी ने डिजिटल फॉरेंसिक सेवाएं उपलब्ध कराने के लिये आठ इकाइयों का पैनल बनाया

Text Size:

नयी दिल्ली, 12 जुलाई (भाषा) पूंजी बाजार नियामक सेबी ने डिजिटल फॉरेंसिक सेवाओं के लिये मंगलवार को डेलॉयट तोशे तोहमात्सु इंडिया और ईवाई समेत आठ इकाइयों को पैनल में शामिल किया है।

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) की वेबसाइट पर उपलब्ध सूचना के अनुसार पैनल में शामिल अन्य इकाइयां साइबर लैब सिस्टम एंड सॉफ्टवेयर, सिंट टेक्नोलॉजीज, ईसीएस इंफो टेक, मजार्स बिजनेस एडवाइजर्स, पेलोरस टेक्नोलॉजीज और सिसटूल्स सॉफ्टवेयर हैं।

ये इकाइयां तलाशी और जब्ती कार्रवाई में आंकड़े प्राप्त करने में सेबी की संबंधित टीम को सहायता उपलब्ध कराएंगी।

इन इकाइयों को नियामक को डिजिटल फॉरेंसिक सेवाएं प्रदान करने के लिये पैनल में शामिल किया गया है। पैनल एक वर्ष की अवधि के लिए वैध होगा।

भाषा

रमण अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments