scorecardresearch
Monday, 23 March, 2026
होमदेशमध्यप्रदेश : चम्बल नदी किनारे नहाने गए बालक की मगरमच्छ के हमले में मौत

मध्यप्रदेश : चम्बल नदी किनारे नहाने गए बालक की मगरमच्छ के हमले में मौत

Text Size:

श्योपुर (मप्र), 12 जुलाई (भाषा) मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में चम्बल नदी के किनारे नहाने गए 10 वर्षीय एक बालक को मगरमच्छ ने झपट्टा मारकर दबोच लिया और घसीटते हुए नदी में ले गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

बालक को मगरमच्छ द्वारा दबोचता देख, वहां मौजूद ग्रामीणों ने एकत्रित होकर जाल बिछाकर मगरमच्छ को पकड़ लिया।इसके बाद वहां पहुंची पुलिस और वन विभाग की टीम को ग्रामीण कहने लगे कि मगरमच्छ के पेट में ही यह बालक है।

हालांकि, पुलिस और वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों को समझाया कि मगरमच्छ के पेट में बालक नहीं हो सकता और वे मान गये। इसके बाद इस मगरमच्छ को ग्रामीणों से छुड़ाया गया। यह जानकारी पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को दी है।

रघुनाथपुर पुलिस थाना प्रभारी श्यामवीर सिंह तोमर ने बताया कि सोमवार दोपहर को अतर सिंह (10) निवासी ग्राम रीझेन्टा चम्बल नदी किनारे नहाने गया था। इसी दौरान नदी के पास बालक को मगरमच्छ ने झपट्टा मारकर पकड़ लिया।

उन्होंने कहा कि वहां मौजूद ग्रामीणों ने इस घटना के बाद मगरमच्छ को जाल की मदद घेर लिया था, जिसे वन विभाग की टीम की मदद से नदी से बाहर निकाला गया।

तोमर ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा कहा जा रहा था कि बालक मगरमच्छ के पेट में ही है। इस पर गामीणों को समझाया गया कि मगरमच्छ के पेट में बालक नहीं हो सकता। हम उसे नदी में तलाश कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा बालक के शव को नदी में तलाश किया गया, जिसे मंगलवार की सुबह बरामद कर लिया गया और शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर मामला दर्ज कर लिया गया है।

उन्होंने बताया कि ग्रामीणों को समझाने के बाद मगरमच्छ का छुड़ा कर वन विभाग को सौंप दिया गया, जिसे बाद में मानव रहित घाट पर सुरक्षित छोड़ दिया गया है।

भाषा सं रावत रावत धीरज

धीरज

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments