scorecardresearch
Monday, 23 March, 2026
होमदेशहरिद्वार : नदी में डूबने से युवक की मौत

हरिद्वार : नदी में डूबने से युवक की मौत

Text Size:

रूड़की (उत्तराखंड),12 जुलाई (भाषा) रूड़की के पिरान कलियर में एक युवक की नदी में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि पीड़ित का नाम समद (34) था और वह हरिद्वार के उपनगर ज्वालापुर का रहने वाला था।

पुलिस ने बताया कि समद सोमवार को पिरान कलियर दरगाह जियारत के लिए गया था, जंहा देर रात धनौरी के पास बावन दर्रा नदी में नहाते वक्त गहरे पानी में जाने उसे उसकी डूबकर मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि मंगलवार सुबह धनौरी चौकी पुलिस ने गोताखोरो की मदद से युवक का शव बरामद कर लिया।

चौकी प्रभारी नरेश गंगवार के अनुसार युवक घर से कलियर जाने के लिए निकला था और ज़ब रात को घर नहीं पंहुचा, तो उसकी तलाश शुरू की गई। उन्होंने बताया कि इसी दौरान नदी के किनारे उसकी बाइक व कपडे़ पड़े़ मिले।

गंगवार ने बताया कि नदी से युवक का शव बरामद कर लिया गया है।

भाषा सं. धीरज

धीरज

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments