नयी दिल्ली, 12 जुलाई (भाषा) देश के औद्योगिक उत्पादन (आईआईपी) में मई, 2022 में 19.6 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) के मंगलवार को जारी औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) के आंकड़ों के अनुसार विनिर्माण क्षेत्र में उत्पादन इस साल मई में 20.6 प्रतिशत बढ़ा।
आलोच्य महीने में खनन उत्पादन 10.9 प्रतिशत और बिजली उत्पादन 23.5 प्रतिशत बढ़ा।
पिछले साल मई में आईआईपी में 27.6 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी।
औद्योगिक उत्पादन पर मार्च, 2020 के बाद से महामारी का असर पड़ा है। उस समय इसमें 18.7 प्रतिशत की गिरावट आई थी।
कोरोना वायरस महामारी की रोकथाम के लिये लगाये गये ‘लॉकडाउन’ से अप्रैल में औद्योगिक उत्पादन में 57.3 प्रतिशत की गिरावट आई थी।
भाषा
रमण अजय
अजय
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
