नयी दिल्ली, 12 जुलाई (भाषा) घरेलू हाजिर बाजार की कमजोर मांग के बीच कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को कम किया जिससे वायदा कारोबार में मंगलवार को तांबे का वायदा भाव 10.30 रुपये की गिरावट के साथ 638.60 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में तांबे का जुलाई माह में आपूर्ति वाले अनुबंध की कीमत 10.30 रुपये या 1.59 प्रतिशत की गिरावट के साथ 638.60 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। इसमें 6,522 लॉट के लिए कारोबार हुआ।
बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार की कमजोर मांग के बीच सटोरियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से तांबा वायदा कीमतों में गिरावट आई।
भाषा राजेश राजेश
राजेश
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
