नयी दिल्ली, 11 जुलाई (भाषा) दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने संपत्ति कर अनुपालन और कचरा प्रबंधन सुनिश्चित करने को सोमवार को रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशंस (आरडब्ल्यूए) के लिए एक प्रोत्साहन योजना की शुरुआत की।
‘सह-भागिता’ योजना के तहत आरडब्ल्यूए को कुल संपत्ति कर संग्रह में से 15 प्रतिशत अपने क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए दिए जाएंगे।
उपराज्यपाल कार्यालय ने बयान में कहा कि इस योजना के तहत आरडब्ल्यूए को अपनी सोसायटी या कॉलोनियों में कुल संपत्तियों से 90 प्रतिशत कर संग्रह पर प्रोत्साहन दिया जाएगा। आरडब्ल्यूए कुल जुटाई गई कर राशि में से 10 प्रतिशत को विकास कार्य के लिए लगाने की सिफारिश कर सकेंगे। इसके लिए सीमा एक लाख रुपये होगी।
इसके अलावा यदि आवासीय कॉलोनी स्रोत पर कचरे को शतप्रतिशत अलग करेगी तो जुटाए गए कर पर पांच प्रतिशत का अतिरिक्त प्रोत्साहन दिया जाएगा।
भाषा अजय अजय रमण
रमण
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
