scorecardresearch
Friday, 24 April, 2026
होमदेशउपराज्यपाल सिन्हा ने नुनवान शिविर पहुंचकर अमरनाथ यात्रा बहाल करने के प्रयासों का निरीक्षण किया

उपराज्यपाल सिन्हा ने नुनवान शिविर पहुंचकर अमरनाथ यात्रा बहाल करने के प्रयासों का निरीक्षण किया

Text Size:

श्रीनगर, 10 जुलाई (भाषा) जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने पहलगाम में नुनवान आधार शिविर का रविवार को दौरा किया और आठ जुलाई को आई बाढ़ के बाद से बाधित अमरनाथ यात्रा को बहाल करने के प्रयासों का जायजा लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

दक्षिण कश्मीर में स्थित पवित्र अमरनाथ गुफा के पास शुक्रवार को बादल फटने से आयी आकस्मिक बाढ़ के कारण कई लोग बह गए और कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई। करीब 40 लोग अब भी लापता हैं।

एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि सिन्हा बचाव एवं राहत कार्यों और यात्रा को जल्द से जल्द बहाल करने के लिए किए जा रहे प्रयासों की निगरानी हेतु नुनवान में रात भर रुकेंगे।

अधिकारी ने कहा कि सिन्हा ने वहां रह रहे यात्रियों से बातचीत भी की और स्वास्थ्य सुविधाओं एवं लंगर की व्यवस्था की समीक्षा की।

अधिकारी ने बताया कि इससे पहले, नुनवान आधार शिविर में अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान सिन्हा को बचाव और राहत कार्यों की जानकारी दी गई।

भाषा सिम्मी संतोष

संतोष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments