scorecardresearch
Friday, 24 April, 2026
होमदेशरात नौ बजे तक के मुख्य समाचार

रात नौ बजे तक के मुख्य समाचार

Text Size:

नयी दिल्ली, 10 जुलाई (भाषा) ‘भाषा’ की विभिन्न फाइल से रविवार रात नौ बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं :

वि30 श्रीलंका विपक्ष दूसरी लीड बैठक

श्रीलंका के मुख्य विपक्षी दल सर्वदलीय अंतरिम सरकार बनाने पर सहमत

कोलंबो, श्रीलंका के मुख्य विपक्षी दल राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के संभावित इस्तीफे के बाद सर्वदलीय अंतरिम सरकार बनाने पर रविवार को सहमत हो गये।

दि21 रक्षा वायुसेना प्रमुख अग्निपथ

अग्निपथ योजना भारतीय वायुसेना के दीर्घकालिक दृष्टिकोण के अनुरूप : एयर चीफ मार्शल

नयी दिल्ली, एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने रविवार को कहा कि ‘अग्निपथ’ योजना सर्वश्रेष्ठ श्रमशक्ति के साथ एक ‘छोटे और घातक’ बल के भारतीय वायुसेना के दीर्घकालिक दृष्टिकोण के अनुरूप है।

दि54 एनआईए दर्जी लीड गिरफ्तार

एनआईए ने उदयपुर में दर्जी की हत्या के मामले में एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया

नयी दिल्ली, राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने पिछले महीने उदयपुर में दर्जी कन्हैया लाल की निर्मम हत्या के मामले में एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। मामले में अब तक कुल सात लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं। एनआईए के एक प्रवक्ता ने रविवार को यह जानकारी दी।

दि63 लीड ईद

देश में हर्षोल्लास के साथ मनायी गयी ईद

नयी दिल्ली, देशभर में रविवार को ईद-उल-अजहा (बकरीद) का पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर लोग बड़ी संख्या में घरों से बाहर निकले, मस्जिदों में नमाज अदा की और गले मिलकर एक-दूसरे को बधाई दी।

दि65 रक्षा सेना मंदारिन

सेना अपने कर्मियों को मंदारिन भाषा सिखाने पर ध्यान केंद्रित कर रही

नयी दिल्ली, पूर्वी लद्दाख में सीमा पर लंबे समय से जारी विवाद के मद्देनजर सेना ने करीब 3,400 किलोमीटर लंबी वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के पास सतर्कता बढ़ाने की समग्र नीति के तहत अपने कर्मियों को चीनी भाषा सिखाने के प्रयास तेज कर दिए है।

प्रादे86 महाराष्ट्र पवार एमवीए

एमवीए को 2024 का महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव साथ मिलकर लड़ना चाहिए : पवार

औरंगाबाद (महाराष्ट्र), राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार ने रविवार को कहा कि वह महसूस करते हैं कि महा विकास आघाडी (एमवीए) के तीनों घटकों शिवसेना, कांग्रेस, राकांपा को वर्ष 2024 में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव मिलकर लड़ना चाहिए।

प्रादे58 गुजरात मोदी लीड प्राकृतिक खेती

प्रधानमंत्री मोदी ने प्राकृतिक खेती का आह्वान किया, कहा-यह आर्थिक सफलता के लिए भी आवश्यक है

अहमदाबाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि प्राकृतिक खेती को अपनाने संबंधी जन-आंदोलन आने वाले वर्षों में काफी सफल रहेगा और जितनी जल्दी किसान इस बदलाव से जुड़ेंगे, उतने ही अधिक उन्हें इसके फायदे मिलेंगे।

प्रादे48 हरियाणा बिश्नोई शाह लीड मुलाकात

शाह और नड्डा से मिले कुलदीप बिश्नोई, भाजपा में हो सकते हैं शामिल

चंडीगढ़, हरियाणा के कांग्रेस विधायक कुलदीप बिश्नोई ने रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा से मुलाकात की। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि बिश्नोई जल्द ही भाजपा में शामिल हो सकते हैं। उन्होंने पिछले महीने हुए राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार के खिलाफ मतदान किया था।

प्रादे32 महाराष्ट्र विधायक नोटिस

महाराष्ट्र विधानसभा सचिव ने शिवसेना के 53 विधायकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया

मुंबई,महाराष्ट्र विधानसभा सचिव ने राज्य के कुल 55 शिवसेना विधायकों में से 53 को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इनमें से 39 विधायक एकनाथ शिंदे के खेमे के और 14 विधायक उद्धव ठाकरे नीत गुट के हैं।

वि26 चीन पाक अभ्यास

हिंद महासागर पर निगाह के साथ चीन, पाकिस्तान ने समुद्री खतरों से निपटने के लिए शुरू किया अभ्या

बीजिंग, हिंद महासागर में नौसैन्य सहयोग बढ़ाने के साथ सदाबहार दोस्त चीन और पाकिस्तान ने समुद्री सुरक्षा खतरों से संयुक्त रूप से निपटने के लिए अपने नए उच्च तकनीक वाले नौसैनिक जहाजों और लड़ाकू विमानों को तैनात करके रविवार को शंघाई तट पर ‘सी गार्जियन-2’ अभ्यास शुरू किया।

वि29 जापान लीड चुनाव

आबे की हत्या की पृष्ठभूमि में जापान में संसद के उच्च सदन के लिए मतदान

तोक्यो, जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की हत्या के दो दिन बाद रविवार को संसद के उच्च सदन के लिए वोट डाले गये। इस बीच, ज्यादातर एग्जिट पोल में आबे की सत्तारूढ़ पार्टी के लिए बड़ी जीत हासिल करने का दावा किया जा रहा है।

अर्थ10 ईपीएफओ पेंशन

ईपीएफओ की केंद्रीय प्रणाली की तैयारी, एक साथ हो सकेगा 73 लाख पेंशनभोगियों को पेंशन का वितरण

नयी दिल्ली, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) अपनी 29 और 30 जुलाई को होने वाली बैठक में केंद्रीय पेंशन वितरण प्रणाली की स्थापना के प्रस्ताव पर विचार के बाद इसे मंजूरी देगा। इस प्रणाली की स्थापना से देशभर में 73 लाख पेंशनभोगियों के खातों में पेंशन को एक बार में एक साथ स्थानांतरित किया जा सकेगा।

अर्थ15 स्पाइसजेट स्पाइसएक्सप्रेस

अगस्त के पहले सप्ताह तक स्पाइसजेट से अलग हो जाएगी स्पाइसएक्सप्रेस: चेयरमैन

नयी दिल्ली, स्पाइसजेट के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक अजय सिंह ने बताया कि बैंकों और शेयरधारकों ने एयरलाइन से कार्गो और लॉजिस्टिक कंपनी स्पाइसएक्सप्रेस को अलग करने को अपनी मंजूरी दे दी है।

खेल2 खेल तीरंदाजी भारत

विश्व खेल: वर्मा और ज्योति की मिश्रित टीम को कांस्य पदक

बर्मिंघम (अमेरिका), अभिषेक वर्मा और ज्योति सुरेखा वेनाम की भारतीय कंपाउंड मिश्रित टीम ने यहां विश्व खेलों में मैक्सिको के अपने प्रतिद्वंद्वियों को एक अंक से पछाड़कर कांस्य पदक जीता।

खेल17 खेल मुक्केबाजी राष्ट्रीय युवा

युवा राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैम्पियनशिप: हरियाणा, एसएससीबी का दबदबा जारी

चेन्नई, हरियाणा की 11 महिलाएं जबकि सेना खेल नियंत्रण बोर्ड (एसएससीबी) के इतने ही पुरुष मुक्केबाज रविवार को यहां युवा पुरुष एवं महिला राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में पहुंचे।

खेल18 खेल लीड लंका

चांदीमल का शतक, श्रीलंका ने आस्ट्रेलिया पर 67 रन की बढ़त हासिल की

गॉल, पूर्व कप्तान दिनेश चांदीमल के शतक की बदौलत श्रीलंका ने रविवार को यहां आस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे क्रिकेट टेस्ट के तीसरे दिन स्टंप तक छह विकेट पर 431 रन बनाकर 67 रन की बढ़त हासिल कर ली।

भाषा धीरज नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments