scorecardresearch
Friday, 24 April, 2026
होमदेशराष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए राजग की उम्मीदवार मुर्मू समर्थन मांगने बेंगलुरु पहुंची

राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए राजग की उम्मीदवार मुर्मू समर्थन मांगने बेंगलुरु पहुंची

Text Size:

बेंगलुरु, 10 जुलाई (भाषा) राष्ट्रपति पद के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के रविवार को यहां पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने बताया कि मुर्मू निजी जेट विमान से यहां पहुंची थीं। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई, भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष नलिन कुमार कतील और पार्टी के कई अन्य पदाधिकारियों ने हवाई अड्डे पर मुर्मू का स्वागत किया और उन्हें एक शॉल, मैसूर ‘पेटा’ (पगड़ी) और माला पहनाई।

बाद में, मुर्मू एक होटल में गईं, जहां उन्होंने भाजपा के विधायकों और सांसदों को संबोधित किया तथा उनका समर्थन मांगा।

जनता दल (सेक्युलर) (जद (एस)) के सूत्रों ने बताया कि मुर्मू जद (एस) के नेता और पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा से भी उनके आवास पर मुलाकात करेंगी। मुर्मू ने पूर्व में गौड़ा से बात कर उनकी पार्टी का समर्थन मांगा था।

भाषा सिम्मी नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments